{"_id":"61bb80dcf3372b120f108dd4","slug":"bank-employees-begins-strike-khalilabad-news-gkp420136040","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल शुरू
संतकबीरनगर/मेंहदावल। केंद्रीय आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। बैंक बंद होने से खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ी। चेक क्लीयरेंस व फंड ट्रांसफर तथा भुगतान जैसे कार्य ठप रहे।
खलीलाबाद में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित अधिकतर बैंक बंद रहे। इससे खाताधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता बैंक पर पहुंचने के बाद ताला लटका देख निराश होकर लौटने को मजबूर हुए। इसी क्रम में मेंहदावल नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक सहित अन्य कई बैंक के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। बैंक कर्मी बैंकों के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लेन-देन के सारे कार्य ठप रहे। खाता धारक भी जब शाखा पर पहुंचे तो बैंकों पर ताला लटकते देख मायूस हो गए। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि बैंक कर्मी दो दिन के हड़ताल पर हैं। खाता धारक मनोज अग्रहरि, अवनींद्र जायसवाल, अशोक कुमार, सुधीर कुमार आदि का कहना है कि वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। ऐसे में व्यवसाय में लेन-देन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। यह जानकारी नहीं थी कि बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक आया था लेकिन, ताला लटकते देख हड़ताल की जानकारी हुई तो लौट रहे हैं। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेन-देन का कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है।