फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ballast ratio found low in road construction, warning for improvement

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में गिट्टी का अनुपात मिला कम, सुधार की चेतावनी

Sat, 30 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ballast ratio found low in road construction, warning for improvement
मेंहदावल। विकास खंड के भरथुआ में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क व आंगनबाड़ी केंद्र भवन का खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने जायजा लिया। इंटरलॉकिंग सड़क में गिट्टी का प्रयोग कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की तथा सुधार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य व सहायक विकास अधिकारी राजेश पांडेय दोपहर दो बजे मेंहदावल के भरथुआ गांव पहुंचे। यहां पर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क का जायजा लिया। इस दौरान सड़क के बेस में प्रयुक्त होने वाली गिट्टी की मात्रा काफी कम मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को इसके लिए फटकार लगाई तथा तत्काल मानक के अनुसार गिट्टी का प्रयोग करने को लेकर निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। यहां पर निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में मानक का पालन करने को लेकर निर्देशित किया। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed