फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Baiting the Baptists on the Collectorate

बसपाइयों का कलेक्ट्रेट पर धरना 

Tue, 11 Apr 2017 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 11 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Baiting the Baptists on the Collectorate
बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
बसपा नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के जरिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से मांग किया कि ईवीएम से चुनाव न कराकर अब बैलेट पेपर से वोटिंग कराई जाए।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। धरना में पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि भाजपा वोटिंग मशीन का दुरुपयोग कर रही। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रांतों में हुए विधान सभा चुनाव में गड़बड़ी कर ही भाजपा ने सत्ता हासिल की है। ऐसे में ईवीएम की जांच कराए जाने की जरूरत है। कई विधान सभा सीटों पर अल्पसंख्यक समुदाय की बहुलता के बावजूद भाजपा के पक्ष में परिणाम आया, यह समझ से परे हैं।
विज्ञापन


मंडल कोआर्डिनेटर संजय धुसिया ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से ही चुनाव कराया जाए। धरना में मशहूर आलम चौधरी, वेद प्रकाश मौर्य, अर्जुन प्रसाद, राम सिंधारे, अख्तर खान, कौशल कुमार, अशोक कुमार मौर्य, अखिलेश चौधरी, राम तिलक, सुमित गौतम, अनिरुद्ध कुमार, सेराज अहमद, महमूद आलम, रामकेश गौतम, हाजी रमजान, संत कुमार चौधरी सहित तमाम लोग शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed