फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bail application of rape accused rejected

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 02 Feb 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bail application of rape accused rejected
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि धनघटा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के आरोपी युवक ने शादी करने का वादा कर 17 फरवरी 2021 को उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद वह शारीरिक संंबंध बनाता है। आरोप है कि आरोपी इसी बीच पीड़िता को पांच माह का गर्भ ठहर गया। आरोपी और उसकी मां ने पीड़िता को जबरदस्ती खलीलाबाद ले गए। 18 मई को आरोपी और उसकी मां ने गर्भपात करा दिया। कोर्ट के आदेश पर मुक़दमा दर्ज हुआ।

आरोपी ने जमानत अर्जी दाखिल की। आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता ने 11 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अन्य व्यक्ति से विवाह कर अनुदान भी प्राप्त कर ली है। वह निर्दोष है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत पर विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने पीड़िता से जबरजस्ती संबंध बनाया। गर्भ ठहर जाने पर गर्भपात कराया। सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed