{"_id":"685d87aef1f335b5660be3c2","slug":"bahraich-winner-and-sant-kabir-nagar-runner-up-in-80-kg-weight-category-in-judo-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134693-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जूडो में 80 किलाे भार वर्ग में बहराइच विजेता और संतकबीरनगर उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जूडो में 80 किलाे भार वर्ग में बहराइच विजेता और संतकबीरनगर उप विजेता
Thu, 26 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस जोन की प्रतियोगिता में जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को गोरखपुर जोन की तीन दिवसीय 50वीं अंतर जनपदीय पुलिस जूडो, कलस्टर, बुशू, ताइक्वांडो, कराटे तथा पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें 80 किलो ग्राम भार वर्ग में बहराइच के राणा यादव विजेता बने और सत्यम सिंह संतकबीरनगर उप विजेता बने।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी संदीप कुमार मीना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया। प्रतियोगिता देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही है।
जिसमे पुरुष वर्ग जूडो में 80 किलो ग्राम भार वर्ग में बहराइच के राणा यादव विजेता हुए जबकि संतकबीरनगर से सत्यम सिंह उप विजेता बने। इसी तरह से 66 किलो भार वर्ग में अंबरीश यादव बहराइच विजेता और अवनीश यादव देवरिया उप विजेता हुए। 90 किग्रा भार वर्ग में राजीव यादव बहराइच विजेता, विवेक शील देवरिया उपविजेता बने।
विज्ञापन
महिला वर्ग में 48 किलो ग्राम भार वर्ग में गोंडा की सिंपल मौर्य विजेता और बस्ती की शालू वर्मा उप विजेता, 52 किग्रा भार वर्ग में रोशनी तिवारी संतकबीरनगर विजेता और कीर्ती सिंह सिद्धार्थनगर उपविजेता, 48 किलो भार वर्ग में नेहा संतकबीरनगर विजेता और अंजलि पांडेय देवरिया उपविजेता, 57 किग्रा भार वर्ग में जया मल्ल संतकबीरनगर विजेता और प्रिया देवरिया उपविजेता बनी।
इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ अभयनाथ मिश्रा, सीओ प्रशिक्षण अमित आदि मौजूद रहे।