फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bahana for duty cut

‘सर, बच्चा छोटा है नहीं कर पाऊंगी ड्यूटी’

Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahana for duty cut
‘सर, बच्चा छोटा है नहीं कर पाऊंगी ड्यूटी’
विज्ञापन

- चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे शिक्षक
- अब तक 200 शिक्षकों ने ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव में परिषदीय स्कूलों के 5,303 शिक्षकों और कर्मियों की ड्यूटी लगनी है। इनकी सूची ब्लॉकों से आने के बाद अपना नाम कटवाने के लिए शिक्षक बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
कोई बच्चा छोटा होने का हवाला दे रहा है तो किसी ने मां की देखभाल करने की बात कही है। वहीं कई शिक्षक मार्च में डिलीवरी होने की बात कह रही हैं। अब तक करीब 200 शिक्षकों ने बीमारी व अन्य समस्याओं का हवाला देकर चुनाव में ड्यूटी न लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव में तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए जिले में कुल 1,552 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथों पर मतदान के लिए चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसमेें हर विभागों के कर्मी शामिल होते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से कुल 5,303 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की सूची तैयार हुई है। जिसमेें अनुदेशक, शिक्षामित्र व मानदेय पर कार्यरत कर्मी शामिल हैं। सूची तैयार होने की सूचना मिलने के बाद शिक्षक अपनी ड्यूटी चुनाव से कटवाने के लिए बीआरसी से लेकर बीएसए कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं। बीआरसी से उन्हें बीएसए कार्यालय पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। बीएसए कार्यालय पर करीब 200 शिक्षकों ने बीमारी व अन्य समस्याओं का हवाला देते हुए ड्यूटी न लगाए जाने की सिफारिश की है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि बीआरसी से चुनावी ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सूची मंगाई गई है। यह सूची निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई है। निर्णय वहीं से लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed