फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Baba Saheb did a great job of empowering the underprivileged class.

Sant Kabir Nagar News: बाबा साहब ने वंचित वर्ग को सशक्त बनाने का महान कार्य किया

Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb did a great job of empowering the underprivileged class.
संतकबीरनगर (वि.)। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। रोहित पांडेय का काफिला सबसे पहले नौवागाव स्थित रविदास मंदिर पहुंचा, जहां सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद सेमरियावां ब्लॉक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में रोहित पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

यहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा, बाबा साहब ने शिक्षा के माध्यम से समाज के हर वंचित वर्ग को सशक्त बनाने का महान कार्य किया। हमें उनके विचारों को आत्मसात करके उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा, तभी एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed