फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AYUSH hospital runs out of medicines, how can patients get rid of the problem?

Sant Kabir Nagar News: आयुष अस्पताल में दवाइयां खत्म, कैसे दूर हो मरीजों का मर्ज

Sat, 11 May 2024 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 May 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
AYUSH hospital runs out of medicines, how can patients get rid of the problem?
- अस्पताल में होने वाली 80 से 90 की ओपीडी पहुंची 20 तक, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन


- जिला अस्पताल परिसर में ही चलाया जा रहा आयुष विंग


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिले के आयुष अस्पताल में दवा खत्म हो गई है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि मर्ज कैसे दूर किया जाए, जबकि मौसम में बदलाव से एलर्जी, डायरिया की दवा की मांग बढ़ रही है। दवा न होने से मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। दवाईया खत्म होने के कारण अस्पताल में होने वाली 80 से 90 की ओपीडी महज 20 पहुंच गई है।
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के अंदर ही आयुष अस्पताल चलाया जा रहा है। इसका पूरा भवन ही अगल है। यहां पर दो चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। अस्पताल में पिछले छह माह से दवाएं खत्म हो गई है। विभाग की ओर से दवा की मांग की जा चुकी है, मगर सप्लाई न होने से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को लौटाया जा रहा है। अगर किसी को ज्यादा जरूरत होती है तो उसे दवाई बता दी जाती है, जिसको वह बाहर से खरीदता है। अस्पताल में आयुष चिकित्सक अवधेश कुमार मरीजों को देखते हुए मिले।
विज्ञापन



घट गई ओपीडी में मरीजों की संख्या

आयुष विंग में दवा न मिलने के चलते मरीजों की संख्या घट गई है। जहां छह माह पहले यहां पर 80 से 90 मरीजों की ओपीडी हुआ करती थी वहीं यह ओपीडी अब 20 पहुंच गई है। दवा कराने आई पड़रिया की कंचन ने बताया कि तीन दिन से बुखार है और खांसी भी आ रही है, लेकिन यहां पर दवा नहीं है। आयुर्वेदिक दवा का फायदा है। इस लिए यहां आए थे। चिकित्सक दवा बताए है और अब बाहर से दवा लेनी पड़ेगी। इसी तरह से जंगलखुर्द निवासी नरेंद्र ने बताया कि पेट में दर्द और एलर्जी की शिकायत है। जिसे दिखाने आए थे, लेकिन यहां पर दवा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष विंग में दवा नहीं है। जानकारी है इसके लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। शासन स्तर से ही दवा की सप्लाई होती है। जल्द ही दवा आने की संभावला है। जिससे मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed