{"_id":"61f6c6fc209f890df9395afe","slug":"awarness-van-conduct-khalilabad-news-gkp425357187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग की पहचान करना आसान : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग की पहचान करना आसान : सीएमओ
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी से कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएओ?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ रोग की पहचान करना आसान : सीएमओ
- 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा अभियान
- प्रचार वाहन को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सीएचसी खलीलाबाद से सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन लोगों को जागरूक करेगा और बीमारी से संबंधित पंफ्लेट वितरित किया जाएगा।
सीएमओ ने कहा कि कुष्ठ रोग जीवाणु से होता है। इस रोग की जांच एवं इलाज छह या 12 माह तक सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है। कुष्ठ रोग की शुरुआत में ही पहचान एवं जांच करा ली जाएं तो उपलब्ध इलाज से पूरी तरह मरीज ठीक हो जाता है एवं विकलांगता भी नहीं होती है। कुष्ठ रोग की पहचान आसान है। चमड़ी पर हल्के रंग के सूने दाग धब्बों का होना, चेहरे पर गांठें होना, हाथ पैर में सुन्नता व कमजोरी होना कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण है। कुष्ठ रोग के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त इलाज की सुविधा है। यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है, इसलिए कुष्ठ रोगी से भेदभाव बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह पहल है कि 2022 तक कुष्ठ रोग से मुक्त भारत का निर्माण किया जाए।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. वीपी पांडेय ने बताया कि कुष्ठ रोग के संबंध में चलाए जा रहे अभियान में कुल 1800 टीम लगाई गई है। हर टीम में एक महिला व एक पुरुष है। जनपद में प्रति हजार जनसंख्या में कुष्ठ प्रभावित लोगों को संख्या 0.20 प्रतिशत है। 1000 जनसंख्या का सर्वे करने पर टीम को 1000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से साध्य है। समय से इलाज करने पर इससे न सिर्फ मुक्ति मिल जाती है, बल्कि दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है। समय से इलाज न होने पर कुष्ठ रोग के असाध्य हो जाने का खतरा है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से कुष्ठ रोगियों को 2500 रुपया मासिक पेंशन दिया जाता है। साथ ही नि:शुल्क दवाएं व अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, सरोज यादव, मनोज मिश्र, राजेंद्र पाल, ललिता देवी, गीता, प्रमिला देवी, गुड्डी, सहोदरा, विंदु देवी, शुभद्रा देवी समेत अन्य मौजूद रहे।