फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   awareness is needed for envirement conservation : brajesh

समाज का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना जरूरी : डॉ. बृजेश

Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
awareness is needed for envirement conservation : brajesh
समाज का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना जरूरी : डॉ. बृजेश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही गोष्ठी कर लोगों ने पौधरोपण का संकल्प लिया।
एचआरपीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण के बाद प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में परिवर्तन कर पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक समाज के निर्माण की आवश्यकता है। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के प्राचार्य डॉ. डीएन पांडेय ने पृथ्वी बचाओ एवं जीवन बचाओ का संकल्प दोहराया। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय चिंतन परंपरा एवं संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रताप विजय कुमार ने अधिक पौधरोपण करने एवं उनको संरक्षित करने का संकल्प विद्यार्थियों के साथ दोहराया। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह गौतम तथा आभार ज्ञापन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित भारती ने किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, सुनील यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से मगहर के कबीर चौरा पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनु द्विवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर नरसिंह त्यागी व जिलाउद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने पौधरोपण किया। राज्य पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने कहा कि आज हमारे जीवन मे पेड़ों का बहुत महत्व है। पूरा विश्व प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। ऐसे में हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाने चाहिए। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ने कहा कि पेड़ हमारे लिए पुत्र के समान है। आज हम पेड़ो को कटता हुआ देख रहे हैं। जो पूरे विश्व मानव के लिए खतरे की बात है। इस अवसर पर कबीर मजार के मोतवल्ली खादिम हुसेन, उद्यान इंचार्ज अमरदेव यादव, विजय त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed