फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awaiting bushes in the sunshine

तपती धूप में बस का इंतजार

Wed, 24 May 2017 11:03 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Awaiting bushes in the sunshine
बसों का करना पड़ता है इंतजार - फोटो : अमर उजाला
यात्री सुविधाओं को लेकर परिवहन निगम गंभीर नहीं है। स्थिति यह है कि मेंहदावल बाईपास चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे किसी तरह रोडवेज कार्यालय काम कर रहा है। न तो यहां कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था है और न ही यात्रियों के लिए शेड का ही इंतजाम हो सका है। गर्मी में आसमान के नीचे यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी फिक्र नहीं है।  वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जिले का गठन हुआ था। तभी से परिवहन निगम डिपो के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। कई बार प्रस्ताव बना और जमीन भी देखी गई, लेकिन अब तक जमीन फाइनल नहीं हो सकी है। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गर्मी में यात्रियों को मुसीबत झेलना पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे बसों के इंतजार में घंटो यात्रियों को खड़ा रहना पड़ रहा है। शेड के अभाव में यात्री ओवरब्रिज के नीचे खड़े होने को मजबूर हो रहे हैं। 15 जून के बाद से बरसात का सीजन शुरू हो जाता है, ऐसे में यात्रियों की मुसीबत और बढ़ने वाली है। बसों के आने के बाद बस पकड़ने के लिए लोगों को सड़क पार कर आना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।                         
विज्ञापन

 यात्री रमेश  ने कहा कि परिवहन निगम यात्रियों को सुविधा देने में नाकाम साबित हो रहा है। शेड न होने से खुले आसमान तले खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यात्री सुशील मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिला गठन हुए करीब 17 साल हो गए, लेकिन अभी तक डिपो की स्थापना नही हुई। जिससे मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कब डिपो की स्थापना होगी और अब समस्या से निजात मिलेगी। एआरएम ने बताया कि यात्रियों की समस्या शीघ्र ही दूर कर ली जाएगी। डिपो की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed