{"_id":"667b0ae1bfbd2be65603f2eb","slug":"auto-driver-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116625-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट से ऑटो चालक की मौत
Tue, 25 Jun 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के मोहनबरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहनबरा गांव के पास अप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की भोर में ऑटो चालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
मोहनबरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मंगलगर चौकी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान बयारा गांव निवासी रमेशचंद पुत्र राजाराम (50) के रूप में हुई। जांच में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह नित्य क्रिया के लिए घर से निकले थे। मोहनबरा गांव के पास अप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था रमेश
बयारा गांव निवासी रमेशचंद की ट्रेन की चपेट में आने से बयारा गांव में मातम छा गया है। ग्रामवासी किसान नेता रणजीत सिंह ने बताया कि रमेशचंद मृदुभाषी था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रमेश का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।