फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aurahi's headmistress honored for better teaching

Sant Kabir Nagar News: बेहतर शिक्षण के लिए औरही की प्रधानाध्यपिका सम्मानित

Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aurahi's headmistress honored for better teaching
कलक्ट्रेट पर प्रधानाध्यापिका को सम्मानित करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय औरही की प्रधानाध्यपिका को बुधवार को कलक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। डीएम आलोक कुमार ने 31 जनवरी को विद्यालय का निरीक्षण किया था। बेहतर पठन-पाठन के साथ ही मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील बना था। बच्चे पहाड़ा पढ़ने में अव्वल मिले थे। डीएम ने प्रधानाध्यापिका रानी सिंह को बुधवार को कलक्ट्रेट बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

31 जनवरी को निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुसार चावल एवं सब्जी बनी थी। डीएम ने कक्षा चार के बच्चों से अंग्रेजी एवं हिन्दी की पुस्तक पढ़वाई। बच्चों ने 14 एवं 17 का पहाड़ा सुना दिया। विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बेहतर पाया गया था। विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई में रुचि दिख रही थी और अध्यापक भी पढ़ाने में रूचि लेती मिली थीं। डीएम ने कहा कि बच्चों के पठन पाठन में शिक्षक ने मेहनत की है। अन्य विद्यालय भी यहां से प्रेरणा लें, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। डीएम ने प्रधानाध्यापिका रानी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम वित्त जय प्रकाश, एडीएम न्यायिक चंद्रकेश सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed