{"_id":"658dbb916093770a3708bca0","slug":"attewa-protested-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7466-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनपीएस नहीं, सिर्फ पुरानी पेंशन की होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनपीएस नहीं, सिर्फ पुरानी पेंशन की होगी बात
Thu, 28 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में अटेवा की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को अटेवा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एनपीएस नहीं सिर्फ पुरानी पेंशन पर बात होगी। इसका कोई विकल्प नहीं है। सरकार को इसे स्वीकार करना होगा।
अटेवा के जिला संयोजक दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सभी शिक्षकों कर्मचारियों को यह हासिल नहीं हो जाता। यह लड़ाई चाहे जितनी लंबी हो, हार नहीं मानेंगे। अटेवा का एक-एक सिपाही पुरानी पेंशन बहाली के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा।
महामंत्री हरिकिशोर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा एकमात्र समर्पित संगठन है। पुरानी पेंशन शिक्षकों कर्मचारियों का हक है। इसके लिए अटेवा हर स्तर पर संघर्ष करेगा। बैठक में मंडलीय संगठन मंत्री डॉ. मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा, हरिकिशोर सिंह, पंकज चौधरी, शबाना खान, उदयभान सिंह पटेल, जयवर्धन वर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, विनोद चौधरी, रामललित, रामप्रकाश, संदीप राव, जितेंद्र कन्नौजिया, उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रेनू अग्रहरी आदि मौजूद रहे।