{"_id":"5fc4e9f88ebc3e9bd0127026","slug":"attempt-to-rape-case-file-against-shopkeeper-khalilabad-news-gkp375070180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट लेने गई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, दुकानदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट लेने गई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, दुकानदार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट लेने गई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, दुकानदार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव निवासी दुकानदार ने पड़ोस के आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर दुष्कर्म के प्रयास व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।
पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की शाम आठ वर्षीय बेटी पड़ोस के ही एक दुकानदार के पास चॉकलेट लेने गई थी। कुछ देर तक जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद वह दुकान पर रोती हुई मिली। पूछने पर उसने बताया की दुकानदार चॉकलेट देने के बहाने अपने छत पर ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया। पीड़ित की मां ने पहले 112 पर सूचना दिया और बेलहर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ बेलहर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी दुकानदार पर दुष्कर्म के प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।