फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attackers entered the house with knives, villagers caught one of them

Sant Kabir Nagar News: चाकू लेकर घर में घुसे हमलावर, ग्रामीणों ने एक को दबोचा

Tue, 03 Jun 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Attackers entered the house with knives, villagers caught one of them
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम जिगिना गांव में सोमवार की शाम एक घर में आधा दर्जन लोग चाकू लेकर हमला करने घुस गए। परिजनों की सजगता से हमलावर मकसद में नाकाम हुए। शोर मचाने पर हमलावर चहारदीवारी कूद कर भागने में सफल रहे। इस बीच चहारदीवारी कूद कर भाग रहे एक हमलावर को घर के परिजनों ने घायल अवस्था में पकड़ लिया। धनघटा पुलिस को सौंपी तहरीर में गांव निवासी कौशिल्या देवी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व गांव में कुछ लोगों के बीच आपसी झगड़ा हो गया था। उसी विवाद को लेकर गांव के मनबढ़ युवक चाकू लेकर घर में चहारदीवारी कूद कर दाखिल हो गए। परिजनों ने हमलावरों का विरोध किया तो चाकू लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। हमलावर जान-माल की धमकी देते देते हुए दीवार फांदते हुए जाने लगे। इस दौरान एक हमलावर दीवार फांदते समय गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed