{"_id":"584457134f1c1b0e2fa864f4","slug":"atms-were-closed-people-wandered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बंद मिले, भटकते रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बंद मिले, भटकते रहे लोग
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बखिरा में भी एसबीआई का एटीएम बंद रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के 26 वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। हाल यह है कि कैश की किल्लत से ग्रामीण और नगर क्षेत्राें के अधिकांश एटीएम रविवार को बंद रहे। हालांकि खलीलाबाद में एक्सिस बैंक के एटीएम से रकम निकली, लेकिन यह भी दोपहर तक रकम विहीन हो गया। उधर, एसबीआई की कृषि विकास शाखा खुली, यहां लेनदेन हुआ, लेकिन यहां का एटीएम बंद रहा। ऐसे में लोगे रकम की चाह में एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे।
रविवार को बैंकों में बंदी रही। हालांकि स्टेट बैंक कृषि शाखा में लेनदेन हुआ। जहां खातेदारों की भीड़ लगी रही। जिन उपभोक्ताओं का खाता इस बैंक में था, उन्हें तो रुपये मिल गए, लेकिन अन्य बैंक बंद रहे, जिससे अन्य बैंकों के उपभोक्ता भटकते नजर आए। कई लोग सुबह ही खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन शहर से लेकर गांव तक एटीएम के ताले नहीं खुले। खलीलाबाद में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, स्टेट बैंक कृषि शाखा, स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा, बैैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैैैेकों के एटीएम का ताला नहीं खुला।
स्टेट बैंक के एटीएम पर पहुंचे विनोद कुमार ने कहा कि कैश की जरूरत थी, लेकिन एटीएम बंद होने से कैश नहीं मिल सका। आजाद चौक स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम पर चलता मिला, जहां लंबी कतार लगी रही। लीड बैंक के मैनेजर केजी तिवारी ने कहा कि बैंकों में छुट्टी होने की वजह से एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका। सोमवार को बैंक व एटीएम फिर से खुल जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलेेगी।