{"_id":"6a2c4c5d2875d25e8704e1ff","slug":"assault-during-construction-work-on-the-land-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152080-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भूमि पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भूमि पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव में भूमि पर निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
गोरखपुर के प्यासी बाजार निवासी दलेसर ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में बताया कि वह मंझरिया गंगा स्थित गाटा संख्या-360 में 0.124 हेक्टेयर भूमि का संक्रमणीय भूमिधर है। आरोप है कि 11 जून को वह अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान शिवकुमार यादव, अरविंद यादव, निर्मल यादव, विजय पाल, शेषपाल तथा विष्णु बोलेरो से पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने दलेसर के पुत्र अमन चौधरी और पत्नी अमरावती देवी के साथ भी अभद्रता की तथा लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।