{"_id":"6ad678468c9bf983fb0b9fd6","slug":"assault-after-breaking-into-a-house-driven-by-a-grudge-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159227-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के धोबखरा गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने, बाइक क्षतिग्रस्त करने और महिला के कान की बाली नोचने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
धोबखरा गांव निवासी प्रदीप चंद्र पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय के अनुसार, वह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर उनकी मां, पत्नी और बच्चे रहते हैं। आरोप है कि तीन अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे गांव के ही रविशंकर पांडेय, उनकी पत्नी सुमन और दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे व सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी मां और बहन को गाली दी। इस पर उनकी पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए।
अगले दिन चार अगस्त को प्रदीप घर पहुंचने के बाद उलाहना देने रविशंकर पांडेय के घर गए थे। आरोप है कि वहां रविशंकर, उनकी पत्नी सुमन और दो अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे व सरिया लेकर उन पर हमला करने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह परिवार के साथ अपने घर में भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के कान की बाली भी नोच ली गई तथा जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना पर जाने के बाद विपक्ष की ओर से पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी प्रथम, के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।