फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASP reviews codeine-containing cough syrup, GST fraud and share fraud probe

Sant Kabir Nagar News: कोडीनयुक्त कफ सिरप, जीएसटी धोखाधड़ी व शेयर फ्राड विवेचना की एएसपी ने की समीक्षा

Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
ASP reviews codeine-containing cough syrup, GST fraud and share fraud probe
विवेचकों को निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय की उपस्थिति में कोडीनयुक्त सिरप, जीएसटी धोखाधड़ी तथा शेयर फ्रॉड के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अपने कार्यालय में विवेचकों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कोडीन सिरप तस्करी से संबंधित अभियोगों, जीएसटी धोखाधड़ी तथा शेयर फ्रॉड से संबंधित लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।

उन्होंने विवेचकों को कड़े व आवश्यक निर्देश के साथ निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही तय समय-सीमा के भीतर अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, एसएसआई कोतवाली खलीलाबाद प्रमोद यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed