फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASHA workers will search from house to house for fever and tuberculosis patients

Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ता घर-घर खोजेंगी बुखार व क्षय रोगी

Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers will search from house to house for fever and tuberculosis patients
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित है। 11 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग आदि के मरीजों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाना है। अभियान के तहत टीबी के संदिग्ध रोगियों को खोज और बुखार व कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। दस्तक अभियान के तहत प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के नियंत्रण व उपचार की जानकारी देंगी। कार्यकर्ता इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों और विभिन्न रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed