फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   asha workers protest at CMO office

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का घेराव किया, नोकझोंक

Mon, 25 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
asha workers protest at CMO office
कलेक्ट्रेट में आशा संगिनी के परिणाम को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। आशा संगिनी का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को एक बार फिर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का घेराव किया। इस दौरान सीएमओ ने पुलिस बुलाने की बात कह दी, जिससे आशा कार्यकर्ता भड़क गईं। इसके बाद आशा  कार्यकर्ताओं और सीएमओ में जमकर नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि आशा संगिनी के लिए सभी औपचारिकताएं पहले ही पूर्ण कर ली गई है, इसके बाद भी उन्हें साइकिल ट्रायल के लिए सीएमओ दफ्तर पर बुलाया गया। यहां पहुंचने पर ट्रायल स्थगित करने की बात कहकर वापस लौट जाने को कहा गया।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर ट्रायल स्थगित कर दिया गया था, तो उन्हें सूचना दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आरोप लगाया कि जानबूझकर अधिकारी परिणाम घोषित करने में हीलाहवाली कर रहे है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आशा संगिनी का परिणाम घोषित करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को खलीलाबाद, नाथनगर, हैंसरबाजार, शनिचरा बाजार पौली की आशाओं को साइकिल ट्रायल के लिए सीएमओ दफ्तर पर बुलाया गया था। आशा कार्यकर्ता जब सीएमओ दफ्तर पहुंची तो उन्हें ट्रायल स्थगित करने की जानकारी दी गई।

इस पर राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ की जिला उपाध्यक्ष एवं खलीलाबाद ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता सीएमओ से वार्ता के लिए उनके कक्ष में पहुंची। इस दौरान सीएमओ ने पुलिस बुलाकर आशाओं को बाहर करने की बात कह दी, इसके बाद आशा कार्यकर्ता भड़क गई।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब ट्रायल स्थगित कर दिया गया था तो उसकी सूचना देनी चाहिए थी। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आशा कार्यकर्ता जब यहां आ गई है तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए थी, लेकिन सुनने की जगह पुलिस की धमकी दी जा रही है।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने डीएम से परिणाम घोषित करने के लिए अनुमति मांगने की बात कही और इसकी सूचना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया तब जाकर आशा कार्यकर्ता वापस लौटने को राजी हुई।


वार्ता के दौरान संरक्षक बालगोविंद सिंह, सरोज यादव, अनीता देवी, मायावती, पुष्पा देवी, सावित्री मौर्या, कमलावती देवी, संकलावती, विमला देवी, मिथलेश देवी, विमलावती देवी, संगीता गुप्ता, गुड्डी देवी, वेदांती, प्रेमलता सिंह, कैलाशी देवी, आशा देवी, चिंतामणि, सुनीता देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इसके बाद आशा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और आशा संगिनी का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed