फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   As the weather changed, the number of patients in hospitals increased

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम तो अस्पतालोें में बढ़ गए मरीज

Wed, 22 Nov 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
As the weather changed, the number of patients in hospitals increased
जिला अस्पताल के ओपीडी में दवा लेने के लिए लगी काउंटर पर भीड़।संवाद
- सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इस समय मौसम बदल गया है। सुबह शाम ठंड का असर है। दिन में धूप के साथ ही गर्मी हो रही है, जिससे लोग बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित हो रहे हैं, और जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उनका इलाज कर दवा दे रहे है।
जिला अस्पताल में वैसे प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इधर दो दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों की संख्या 1300 के करीब पहुंच गई है। सुबह और शाम के समय ठंड पड़ रह रही है, तो दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। ऐसे में मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते और लापरवाही के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन वायरल फीवर, खांसी और सर्दी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों को लगातार बुखार आने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों के बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी को भी बुखार होता है तो वह इधर उधर न भटकें। सीधे सरकारी अस्पताल में आए और इलाज कराएं। किसी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाने से बीमारी बढ़ सकती है। बच्चों में होने वाले बुखार के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। ठंड में बच्चों को पूरी तरह से गर्म स्वेटर में बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000

अस्पताल में जो भी इलाज के लिए आ रहे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार भर्ती किया जाता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही मरीज को छुट्टी दी जाती है। ठंड का मौसम है ऐसे में लोग बचकर रहे।
-डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed