{"_id":"6744b5d3d479d66ebf03999d","slug":"as-the-cold-increases-the-problem-of-pain-and-swelling-in-joints-starts-appearing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124407-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड बढ़ने के साथ जोड़ों में दर्द और सूजन की आने लगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड बढ़ने के साथ जोड़ों में दर्द और सूजन की आने लगी समस्या
Mon, 25 Nov 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में अस्थि रोग विभाग में बढ़ने लगी है मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जोड़ो में दर्द, सूजन सहित अन्य परेशानी भी मरीजों के सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। भीड़ के चलते मरीजों को इलाज कराने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। लोगों को हड्डियों, जोड़ो और पुरानी चोट में दर्द होना, मांस पेशियों में जकड़न और गठिया रोग की समस्या ज्यादा सामने आ रही है। सूजन से जुड़े मामले भी सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में पहले जहां 100 मरीज आ रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। इनमें से आधे मरीज दर्द से जुड़ी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव रखने के साथ ही व्यायाम आदि की सलाह दे रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलसी यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में अस्थि रोग से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड से बचाव के साथ योगा भी करना चाहिए। साथ ही भोजन का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे करें दर्द से बचाव
- कैल्शियम और मिनरल्स युक्त पौष्टिक आहार लें।
- ठंड के मौसम में धूप में बैठें।
- लंबे समय तक एक ही अवस्था में न बैठें।
- कंधो और गर्दन को झुकाकर न रखें।
- घर के अंदर ही योग व व्यायाम करते रहें।