फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   As soon as summer starts, there is water shortage, half the city is deprived of water supply

Sant Kabir Nagar News: गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत आधा शहर जलापूर्ति से वंचित

Sun, 23 Mar 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
As soon as summer starts, there is water shortage, half the city is deprived of water supply
मुखलिसपुर चोरहे पर अधूरा पड़ा वाटर कूलर।
संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पीने के पानी के किल्लत से शहरवासी जूझने लगे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के लिए 15 जगहों को चिह्नित किया गया लेकिन अभी तक हैंडपंप नहीं लगाए जा सके हैं। मुखलिसपुर तिराहे पर बनाया गया वाटर एटीएम भी अभी चालू नहीं हो सका है। जलापूर्ति की व्यवस्था 25 में से मात्र 13 वार्डों में ही की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद आबादी बढ़कर एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डाें में बंटी इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक मात्र ओवर हेड टैंक के सहारे मात्र 13 वार्डाें में जलापूर्ति की जा रही है। 12 वार्ड अब भी जलापूर्ति की व्यवस्था से वंचित है। शहर के विभिन्न चौराहों पर स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच वाटर कूलर लगाए गए थे। इनमें मेंहदावल बाईपास, शुगर मिल चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, बरदहिया बाजार शामिल हैं। वर्तमान समय में सभी वाटर कूलर बेकार हो गए हैं। कहीं ढांचा पड़ा हुआ है तो कहीं वह भी नहीं है। इसके बाद पालिका प्रशासन ने डॉक बंगला के सामने और मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे वाटर एटीएम बनवाया। डॉक बंगला के सामने बना वाटर एटीएम चालू है जबकि मुखलिसपुर तिराहा पर बना वाटर एटीएम अब भी चालू नहीं हो सका है। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed