फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AS Hospital sealed in case of death of pregnant woman

Sant Kabir Nagar News: प्रसूता की मौत के मामले में एएस हाॅस्पिटल सील

Fri, 13 Feb 2026 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
AS Hospital sealed in case of death of pregnant woman
बेलहर में एएस हा​स्पिटल को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी-स्रोत स्वास्थ्य विभाग
- पुलिस ने डीबीआर कब्जे में ली, सीसीटीवी कैमरा की मदद से की जाएगी कर्मियों की पहचान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रसूता की मौत के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेलहर स्थित एएस हाॅस्पिटल पर पहुंच कर उसे सील कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने अस्पताल की डीबीआर को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी के माध्यम से अस्पताल के कर्मियों की पहचान भी की जाएगी।
बता दें कि बेलहरकला थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी सुनैना (30) पत्नी प्रदीप को सात फरवरी को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन बेलहर स्थित एएस अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हाॅस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एसओ बेलहरकला अनिल कुमार के अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अस्पताल में चल रहे हंगामा को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अस्पताल पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था और 15 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ के जरिये गठित टीम ने अपर सीएमओ डॉ. रामरतन शुक्रवार को अस्पताल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील करा दिया। इसके साथ वहा लगे डीबीआर को पुलिस ने कब्जे में ले ली। अस्पताल के रिकाॅर्ड को भी स्वास्थ्य टीम ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. रामरतन ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच की जा रही है। इस दौरान एसओ बेलहर अनिल कुमार, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुबारक अली, शशि भूषण वर्मा, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed