फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aryan impresses Adarsh

संत कबीर नगर: आर्यन ने आदर्श को किया चित

Thu, 09 Feb 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Aryan impresses Adarsh
संत कबीर राम बिलास इंटर कॉलेज में 25 जोड़ी पहलवानों ने की जोर आजमाइश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर महोत्सव के अंतिम दिन संत कबीर राम बिलास इंटर कॉलेज के परिसर में कुश्ती प्रतियोिगिता हुई। इसमें 25 जोड़ी कुश्ती हुई।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 45 किलोग्राम भार में आर्यन ने अंकों के आधार पर आदर्श को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी भार वर्ग में विवेक ने नीतीश यादव को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें आदर्श दूसरे स्थान पर रहे। 51 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश ने राहुल को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्गेश ने बुद्धि राम को अंकों के आधार पर हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
55 किलोग्राम भार वर्ग में मुनीब यादव ने परमजीत मौर्य को चित कर के प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिलशान ने शशि को अंकों के आधार पर हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में इंद्रेश यादव ने कुलदीप को चितकर के प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्वाला यादव ने रूद्र प्रताप को अंकों के आधार पर हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

65 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज यादव ने मनोज कुमार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बृजेश निषाद ने सुनील कुमार को अंकों के आधार पर हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 71 किलोग्राम भार में राजन यादव ने अजीत कुमार को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंद्रजीत ने श्याम को अंकों के आधार पर हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 किलोग्राम भार में इंद्रजीत यादव ने आदित्य शुक्ला को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बलबीर ने दीपांशु को अंकों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

92 किलोग्राम भार में संदीप कुमार ने हिमांशु को अंकों के आधार पर हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशु ने अजय कुमार को चित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 110 किलोग्राम भार में सर्वेश तिवारी ने अवनीश कुमार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जावेद ने गोलू कुमार को अंकों के आधार पर हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में ओसामा जौहर, महेंद्र यादव और गंगा यादव रहे।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता खिलाड़ियों को एडीएम मनोज कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान रामशंकर यादव, कोच शेषनाथ, विजय यादव, अवधेश सिंह, फैजी खान, सतपाल यादव, फिरोज खान, कुलदीप राय, व्यास यादव, तनवीर अहमद, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed