फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Artisans making Tazia for Moharram festival in Baghnagar.

Sant Kabir Nagar News: मोहर्रम की तैयारियां तेज, कर्बला की सफाई शुरू

Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Artisans making Tazia for Moharram festival in Baghnagar.
बाघनगर में मोहर्रम पर्व को लेकर ताजिया बनाते कारीगर।
- मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहना महीना होता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह महीना इस्लाम धर्म में शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम इस साल 20 जुलाई से शुरू हो गया है। मोहर्रम की 10वीं तारीख यौम-ए-आशूरा के नाम से जानी जाती है। ये इस्लाम धर्म का प्रमुख दिन होता है।
मोर्हरम की दसवीं तारीख( यौम ए आशूरा) 29 जुलाई को पड़ेगी। मोहर्रम पर्व की तैयारियों शुरू हो गई है। इस वजह से मोहर्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। करतब दिखाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कहा जाता है कि मोहर्रम के महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।
विज्ञापन

मौलाना कुमैल अशरफ ने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बलिदान का त्योहार मोहर्रम की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए कमेटी गठित कर लोग कर्बला की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। सेमरियावां इलाके के सिसवादाखिली, परसाशेख, सालेहपुर में कर्बला पर मेला लगाया जाता। इलाके के सुघरा, बत्सी बत्सा, भरवलिया बूधन, टेकंसा आदि जगहों से मोहर्रम की दसवीं तारीख को कमेटियों के जरिए भव्य जुलूस निकाला जाएगा। मोहर्रम के दिन के लिए लोग बाजारों में लाठी, तलवार, ढोल व ताशे की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
पैगाम ए हक का देता है संदेश मोहर्रम
मौलाना कुमैल अशरफ ने बताया कि सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लिए प्रेरणादायी है। मोहर्रम से पैगाम-ए-हक का संदेश मिलता है। इंसानियत की आवाज बुलंद करने व दिलों में मोहब्बत करना सिखाता है।

00000000
जुलूस व ताजिया निकालने की रवायत
इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार करीब 1400 साल पहले आशूरा के दिन कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन का सिर कलम कर दिया गया था। तभी से उनकी याद में इस दिन जुलूस और ताजिया निकालने की रवायत है। अशूरा के दिन तैमूरी रिवायत को मानने वाले मुसलमान रोजा-नमाज के साथ इस दिन ताजियों-अखाड़ों को दफन या ठंडा कर शोक मनाते हैं। आशूरा के दिन शिया समुदाय के लोग ताजिया निकालते हैं और मातम मनाते हैं। इराक में हजरत इमाम हुसैन का मकबरा है, उसी मकबरे की तरह का ताजिया बनाया जाता है और जुलूस निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed