फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arthritis patients face increased problems in cold weather

Sant Kabir Nagar News: ठंड में गठिया के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arthritis patients face increased problems in cold weather
संतकबीरनगर। सर्दी ने आर्थराइटिस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान गिरते ही जोड़ अकड़ने लगे हैं और हड्डियों में दर्द शुरू होने लगा है। इससे चलने फिरने में दिक्कत के साथ ही कमर दर्द, अंगुलियों के जोड़ों में सूजन परेशान कर रही है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर बचाव के दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आता है। गठिया भी इनमें से एक है। सर्दी के मौसम में गठिया के रोगियों को घुटने, कलाई और अंगुलियों में दर्द की परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। गठिया के कारण उनके जोड़ों में सूजन आ रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने कहाकि सर्दी के मौसम में गठिया के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इन दिनों गठिया के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मरीजों को तत्काल योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने और ठंड से बचाव के उपायों पर अमल करने की सलाह दी जा रही है। हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed