{"_id":"648a0d26f381a69c920bef44","slug":"arrest-a-jeweler-khalilabad-news-c-7-1-206968-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लुटेरे संग लूट के जेवरात खरीदने वाला सराफा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लुटेरे संग लूट के जेवरात खरीदने वाला सराफा गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने बुधवार को छपिया दोयम के पास से लुटेरे के साथ लूट के जेवरात खरीदने वाले सराफा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटे गए पर्स, अंगूठी, पायल, मोबाइल तथा 2660 रुपये बरामद किए।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कि चार जून को अपने मौसा रामकेश यादव के साथ बाइक से संगम यादव मायके मेंहदूपार जा रही थीं। बखिरा क्षेत्र के खजुरी नहर के निकट बाइक सवार बदमाश संगम यादव से पर्स लूट कर भाग गए। पर्स में जेवरात व पंद्रह हजार रुपये थे। बाद में पीड़ित ने थाने में पहुंच कर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया।
इसी तरह शुक्रवार को मेंहदावल क्षेत्र के करहना के रहने वाले अरुण यादव पत्नी और बच्चे को लेकर रिश्तेदारी से घर जा रहे थे। सांडे खुर्द के पास बाइक सवार बदमाश उनकी पत्नी का पर्स छीन कर भाग गया। एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एसओ बखिरा श्याम मोहन ने अपनी टीम के साथ छपिया दोयम के पास लुटेरे और लूट के जेवरात खरीदने वाले सराफा को गिरफ्तार किया। लुटेरे की पहचान विनय कुमार पांडेय निवासी अतरीनानकार थाना धर्मसिंहवा और सराफा गिरजेश वर्मा निवासी वार्ड नंबर-23 गौतम बुद्ध नगर, नगर पंचायत बांसी थाना, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का पर्स, अंगूठी, पायल, मोबाइल और 2,660 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बखिरा और मेंहदावल क्षेत्र में महिलाओं से पर्स लूट कर भागने की घटना स्वीकार की।
विज्ञापन
पकड़ा गया लुटेरा पूर्व में महराजगंज जिले के बृजनमनगंज से लूट में और धर्मसिंहवा से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। डेढ़ साल बाद जेल से छूट कर आया और फिर लूट की वारदात करने लगा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।