{"_id":"688e512f9df9be06ca0a82c4","slug":"arpan-singh-became-the-captain-of-the-divisional-basketball-team-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136443-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अर्पण सिंह बने बाॅस्केटबाल की मंडलीय टीम के कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अर्पण सिंह बने बाॅस्केटबाल की मंडलीय टीम के कप्तान
Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
अपनी टीम के साथ कप्तान अर्पण सिंह
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के बास्केट बाल के खिलाड़ी अर्पण सिंह को बस्ती मंडल की बाॅस्केटबाल टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके कप्तान बनाने पर खिलाड़ियों व स्टेडियम के कोच व अधिकारियों ने बधाई दी है। अर्पण सिंह के नेतृत्व में मंडलीय टीम ने प्रयागराज में होने वाले राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शनिवार को प्रयागराज रवाना हो गया। यह प्रतियोगिता पांच अगस्त तक चलेगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज में 2 से 5 अगस्त के बीच होने वाले राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर पर टीम का चयन कर लिया गया है। जिसमें से खिलाड़ियों ने चार खिलाड़ी संतकबीरनगर जिले के हैं। इसमें अर्पण सिंह, रवि मणि त्रिपाठी, अभय, निशांत सिंह व परमानंद पाठक शामिल हैं। जिसमें से अर्पण सिंह को कप्तान घोषित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टीम मंडल का नाम रोशन करेगी। टीम चैंपियन होकर लौटेगी।
अर्पण की इस उपलब्धि पर कोच रमेश प्रसाद, बीके विश्वास, चंद्रबली यादव, मनोज यादव, विमलेश ध्रुव, यादवेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।