{"_id":"5d83ba818ebc3e01767f4c29","slug":"aprajita-khalilabad-news-gkp3222729105","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटियां डरें नहीं, मुश्किलों का डटकर करें मुकाबला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटियां डरें नहीं, मुश्किलों का डटकर करें मुकाबला’
विज्ञापन
अंबा केपीएस बीपी कॉलेज हरिहरपुर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव क?
- फोटो : KHALILABAD
‘डरें नहीं, मुश्किलों का डटकर मुकाबला करें’
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को अंबा केपीएस बीपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिहरपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बेटियों को मुश्किलों का डटकर सामना करने का आह्वान किया गया। एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता पर जोर दिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अभिभावकों सहित अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि एएसपी असित श्रीवास्तव कार्यक्रम में गुरु की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कहा कि अपराजिता वह होता है जिसे कोई पराजित न कर सकें। विद्यार्थी जीवन से ही मन में यह संकल्प रखना होगा कि खुद को इतना सशक्त बनाए कि कोई उन्हें पीछा न छोड़ पाए। जीवन में सफल होने के लिए तीन बातें हमेशा ध्यान रखें। नॉलेज, स्किल और एटीच्यूड। छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना सफलता में भूमिका निभाता है। छात्राएं पुलिस से डरें नहीं, वह आपकी मित्र है। अमर उजाला सामाजिक सरोकार का कार्य कर रहा है। समाज के लिए दर्पण के रूप में अमर उजाला की भूमिका है। निश्चित ही यह मुहिम सराहनीय है। अपने कॅरियर के प्रति ध्यान दें और जब भी मुसीबत का अहसास हो 1090 और यूपी 100 नंबर की मदद लें। पुलिस सदैव मदद के लिए तत्पर है। चुप रहने से अराजक तत्व आप की सहमति मान लेते है। ऐसे में उनका प्रतिकार जरूरी है, ताकि उनका मनोबल टूट सकें। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। यही कारण है कि महिला सेना में, पुलिस में सिविल सर्विसेज में पहुंच रही हैं। सीओ आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति शासन-प्रशासन बेहद गंभीर है। बेटियां किसी मामले में कमजोर नही है। जरूरत है उनकी क्षमता को निखारने और सही दिशा देने की। जिंदगी की सुरक्षा के लिए बाइक चलाते दौरान हेमलेट के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि जब भी जरूरत हो , बिना संकोच पुलिस की मदद लें। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसी तरह की हिंसा, विवाद की स्थिति में टोल फ्री नंबर 100 और वुमेन पॉवर लाइन 1090 पर सूचना देकर मदद लेने की जरूरत जताई। अंत में कॉलेज के सहायक प्रबंधक अमरेंद्र भूषण पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। छात्र-छात्राओं को बताई गई बातों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। इस दौरान आलोक पांडेय, के पी सिंह, डीपी सिंह, वंश विकास पांडेय पुनीता पांडेय, रघुनंदन त्रिपाठी, शिव प्रसाद यादव, मतीन अहमद अंसारी, राजकुमार, मारकंडेय गोस्वामी, स्कंद पांडेय, अमिताभ पाल, रामाज्ञा यादव, उत्कर्ष राय, नवीन सिंह, पवन यादव, स्नेह लता त्रिपाठी, रति शुक्ला, सुजीता मिश्रा, चंचल त्रिपाठी, साक्षी मौर्या, गरिमा पांडेय, मनीराम, निरंकार पांडेय, अश्वनी मिश्रा,राजू, रामभागवत यादव,पूनम,अनुराधा, प्रिया,गीता देवी आदि उपस्थित रही।
इंसेट
छात्राएं बोली, बढ़ा आत्मविश्वास
कॉलेज की छात्रा प्रिया चौधरी ने कहा कि पुलिस शब्द सुनकर अक्सर भय का अहसास होता था,लेकिन इस आयोजन ने उनका आत्म विश्वास बढाया है।
- छात्रा रूपा यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम से असहज स्थिति से निपटने की जानकारी मिली। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल जरूर करुंगी। अन्य महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दूंगी।
विज्ञापन
- छात्रा निशा यादव का कहना था कि अमर उजाला की ओर से इस तरह के आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रम से उन्हें जीवन जीने की कला मिली है। यह सराहनीय पहल है।
- छात्रा नूर सबा ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में जानकारियां मिली है। इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। घर पहुंच कर परिजनों और पड़ोसियों को कार्यक्रम में जो जानकारियां मिली है, उसे सांझा करेंगी।