फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Approach of bridge of Sande Kala and Badhya Thathar damaged

Sant Kabir Nagar News: सांड़े कला और बढ़या ठाठर के पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त

Mon, 08 Jul 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Approach of bridge of Sande Kala and Badhya Thathar damaged
- रोजाना गुजर रही हजारों गाड़ी, कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग के साड़े कला और बढ़या ठाठर के पास स्थित दोनों पुल का एप्रोच बुरी तरह से धंस गया है। इन दोनों पुलों पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ताज्जुब बात यह है कि इस रास्ते से रोजाना अधिकारी व नेता आ जा रहे है, लेकिन कोई भी सुधि लेने वाला नही है। दोनों पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त है। सांडे पुल के दोनों तरफ एप्रोच धंस गया है। जिससे बड़े हादसे की आशंका लोगों को सता रही है। इस मामले में जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

पिछले दो बारिश में जगह- जगह सड़के टूट गई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग सांडे पुल और बढ़या ठाठर के पास पिछले दो महीने से पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त है। दोनों तरफ लगभग सात फिट तक सड़क धंस गई है। इसके बावजूद मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़े वाहन आते-जाते हैं। दिन में तो यह एप्रोच दिखाई देता है, लेकिन रात के समय कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सांडे पुल के पास प्रतिवर्ष 15 घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद इस संवेदनशील स्थान पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क भी क्षतिग्रस्त है। पुल का एप्रोच भी टूटा हुआ है। पीडब्लूडी विभाग सुधि नहीं ले रहा है। सड़क से गुजरने वाले अमित, शंभू, सुरेश, राहुल, श्याम, कुंदन, रामू, अमरेश बहादुर सिंह, कमलेश, विनोद कुमार आदि ने जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ईश्वरचंद्र ने कहा कि जानकारी नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो शीघ्र ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी प्राप्त कर उचित पहल की जाएगी। जल्द से जल्द एप्रोच सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed