फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Apply for legal guardian for disabled people

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांगजन कानूनी संरक्षणकर्ता के लिए करें आवेदन

Tue, 12 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Apply for legal guardian for disabled people
संतकबीरनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत ऑटिज्म (स्वपरायणता), सेरेब्रल पाल्सी (प्रमस्तिष्क घात), मानसिक मंदता (बौद्धिक दिव्यांगता) और चहु-दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले दिव्यांगजनों के लिए कानूनी संरक्षणकर्ता की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना संचालित है।
विज्ञापन

बताया कि अक्सर यह देखा जाता है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद ऐसे दिव्यांगजन, जो स्वयं अपने हितों से जुड़े निर्णय लेने में अक्षम होते हैं, उन्हें कानूनी रूप से कोई संरक्षक न होने के कारण विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान हेतु राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्थानीय स्तरीय समिति के माध्यम से ऐसे दिव्यांगजनों के लिए कानूनी अभिभावक नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

यह कानूनी अभिभावक दिव्यांग व्यक्ति की संपति, स्वास्थ्य और अन्य व्यक्तिगत मामलों की देखभाल उनके सर्वोत्तम हित में करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed