{"_id":"68e952d022d96b7f4a0d5fcf","slug":"application-for-vidya-gyan-entrance-exam-till-october-25-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139646-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 25 अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 25 अक्तूबर तक
Sat, 11 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा छह से 12वीं तक गरीब बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा मिलेगी। बशर्ते, उन्हें इन कक्षाओं में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
यह जानकारी देते हुए बीईओ अनीता त्रिपाठी ने बताया कि यह आवेदन 25 अक्तूबर तक स्वीकार होंगे। 30 नवंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। जरूरतमंद बच्चों को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क आवासीय पढ़ाई की सुविधा विद्याज्ञान योजना में दी जाती है। प्रवेश परीक्षा में चयन के बाद बच्चों को दाखिले का मौका मिलता है। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। परीक्षा के आधार पर चयनित सभी बच्चे को निशुल्क पढ़ाई मौका मिलेगा।
उनके रहने, खाने की सुविधा भी मुफ्त रहेगी। आधिकारिक वेबसाइट विद्याज्ञान डाट इन पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। उन्होंने प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित किया। संवाद