फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Appeal to make Congress's rally on inflation and unemployment historic

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस की महारैली को एतिहासिक बनाने की अपील

Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Appeal to make Congress's rally on inflation and unemployment historic
शहर के एक होटल में सोमवार को कांग्रेस के 14 जिलों के जिलाध्यक्ष की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय स - फोटो : KHALILABAD
महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस की महारैली को एतिहासिक बनाने की अपील
विज्ञापन

चार सितंबर को लखनऊ में आयोजित होगी रैली
कांग्रेस के 14 जिलों के जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशियों की हुई बैठक
संतकबीरनगर। शहर के एक होटल में सोमवार को कांग्रेस के 14 जिलों के जिलाध्यक्ष व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों की बैठक हुई। बैठक में चार सितंबर को दिल्ली में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस की चार सितंबर को दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत और मेहनत से कार्य करने की जरूरत है, क्योंकि आज जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भारत के इतिहास में चार सितंबर की रैली ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। इस रैली के माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश महंगाई की मार झेल रहा है। भाजपा सरकार देश को गर्त में ढकेलने का कार्य कर रही है। ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकना है। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह कहा कि पूर्वांचल के हर जिलों से भारी तादाद में कार्यकर्ता दिल्ली रैली में पहुंच रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि संतकबीरनगर से 500 कार्यकर्ता दिल्ली की रैली में शामिल होंगे। यह रैली एतिहासिक होगी। बैठक को कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष कटाई, महामंत्री जयकरण वर्मा, महामंत्री त्रिभुवन मिश्रा, देवेंद्र निषाद, अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, महिला सेल की चेयरमैन सहेला अहरारी, शांति देवी, नीलम चतुर्वेदी, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, मोइन अंसारी, नोमान अहमद, गंगा मिश्रा और अरुण पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed