फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   appeal ti be aware to cheater gang

ठगों के गिरोह से सतर्क रहने की जरूरत : एसओ

Wed, 25 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
appeal ti be aware to cheater gang
ठगों के गिरोह से सतर्क रहने की जरूरत : एसओ
विज्ञापन

बखिरा। नए-नए तरीकों से सीधे-सादे लोगों को जालसाज ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुराने जेवर चमकाने के नाम पर महिलाओं के जेवरात लेकर चंपत होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब आस्था के नाम पर ठगी का नया चलन शुरू हुआ है। इन दिनों ठगों ने देवी मंदिरों में खीर चढ़ाने के बहाने महिलाओं को ठगने का नया तरीका ईजाद कर लिया है। जनपद में सक्रिय हुए ठगों से सतर्क रहने की थानाध्यक्ष ने अपील की।

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि बाइक सवार ठग इन दिनों गांव-गांव घूमकर मां विंध्यवासिनी को खीर चढ़ाने के नाम पर महिलाओं से 25 ग्राम खीर की मांग करते हैं। खीर चढ़ाने की आड़ में तरह-तरह का प्रलोभन देकर महिलाओं से जेवरात की ठगी करके चंपत हो जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के समस्त हल्का व बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को सतर्क करते हुए प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले में सतर्कता बरत रही है। उन्होंने आमजन से भी ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed