फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   answered book reached in GGIC

बोर्ड परीक्षा : जीजीआईसी में पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 11 Mar 2022 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
answered book reached in GGIC
बोर्ड परीक्षा : जीजीआईसी में पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

- 12 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का होगा वितरण
- परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सचल दल बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। ऐसे में परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। जीजीआईसी खलीलाबाद में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। इसका वितरण शनिवार से शुरू हो जाएगा। साथ ही प्रश्नपत्रों के आने का इंतजार है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सचल दल भी बनाए गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 53064 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें हाईस्कूल के 29658 और इंटरमीडिएट के 23406 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की तिथि घोषित होते ही तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में डीआईओएस कार्यालय जुट गया है। उत्तर पुस्तिकाएं जीजीआईसी खलीलाबाद में आ चुकी हैं। जिनका वितरण 12 मार्च से शुरू हो जाएगा। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा यादव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं। जिले में बनाए गए सभी केंद्रों के व्यवस्थापक 12 मार्च से सुबह 10 बजे से सायं चार बजे के बीच अपने अपने केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें। साथ ही यह ध्यान रखें कि उत्तर पुस्तिका बोर्ड परीक्षा से कम से कम पांच दिन पूर्व ही प्राप्त कर लें एवं उसकी भलीभांति जांच कर लें कि कोई उत्तर पुस्तिका कटी-फटी अथवा बिना सीरियल क्रमांक के न हो। यदि कोई उत्तर पुस्तिका में इस प्रकार की कमी पाई जाती है अथवा बंडल में कम उत्तर पुस्तिका पाई जाती है तो इसकी सूचना तत्काल डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा सेल को दें।
विज्ञापन

छह सचल बनाए गए
बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। जिसमें डीआईओएस के नेतृत्व में एक टीम, बीएसए के नेतृत्व में एक टीम, लेखाधिकारी माध्यमिक के नेतृत्व में एक टीम, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता के नेतृत्व में एक टीम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में टीम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं को सभी केंद्र व्यवस्थापक जीजीआईसी से प्राप्त करें। उत्तर पुस्तिका पूरी है, यह भी सुनिश्चित कर लें। परीक्षा की तैयारी की जा रही है। छह सचल दल भी बनाए गए हैं। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए जा रहे हैं।
गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed