{"_id":"65da3aee2902bc28ff052434","slug":"anm-got-deployment-through-lottery-system-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110320-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाॅटरी सिस्टम से मिली एएनएम को तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाॅटरी सिस्टम से मिली एएनएम को तैनाती
Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के 44 एएनएम को शनिवार को सीएमओ कार्यालय में लाटरी के माध्यम से तैनाती दी गई। तैनाती मिलने के बाद एएनएम के चेहरे खिल उठे।
जिले में ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवा देने के लिए एनएचआरएम के संविदा पद पर 45 एएनएन ने बीते सप्ताह अभिलेखों का सत्यापन करवाया था। उसके बाद इन कर्मियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य करने के लिए सीएमओं के ओर से पत्र देना था, लेकिन इन कर्मियों के कार्य क्षेत्र को लेकर दबाव बना हुआ था। सभी की यही मांग रही कि जिला मुख्यालय के नजदीक ही कार्य करने को पत्र मिले। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर कार्य करने के लिए कोई भी नहीं जाना चाहता था। जब कि इन स्थानों पर कर्मियों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग के कार्य बाधित हो रहे थे।
इन सभी बिंदुओंं को देखते हुए सीएमओं ने शनिवार को अपने कार्यालय में जो केंद्र खाली रहे उन सब सेंटरों के नाम से अपने हस्ताक्षर युक्त पर्चियां रख दी। उसके बाद एक- एक कर इन कर्मियो से उस डिब्बे से पर्ची निकलवाई गई। वहीं पर तुरंत ही इन सभी को लाॅटरी के निकली पर्ची के आधार तैनाती पत्र जारी कर दिया गया। सीएमओ डॉ. रामनुज कन्नौजिया ने कहा कि इस कार्य से किसी का मेरे ऊपर कोई दबाव नही हैं, जिसकी जहां किस्मत रही उन्हे वहां तैनाती मिल गई।