फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry workers surrounded by transfer Deepiaro

तबादले से नाराज कर्मियों ने डीपीआरओ को घेरा

Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Angry workers surrounded by transfer Deepiaro
घेराव किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को तबादले से नाराज ग्राम पंचायत अधिकारियों ने डीपीआरओ का घेराव किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वैसे यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

वित्तीय सत्र की समाप्ति के दौरान मार्च के आखिरी सप्ताह में पहले डीडीओ रमेशचंद्रा ने सीडीओ की अनुमति लेकर 14 ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में किया। इसके दो दिन बाद डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने डीएम और सीडीओ की संस्तुति लेकर 33 ग्राम पंचायत अधिकारियों और 21 ग्राम विकास अधिकारियों का एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में तबादले की सूची जारी कर दी है। तभी से विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

 डीडीओ रमेश चंद्रा का तर्क है कि तबादले के शासनादेश के मुताबिक ग्राम विकास अधिकारियों का एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में तबादला करने का अधिकार डीडीओ में निहित है। जबकि ब्लॉक क्षेत्र के अंदर डीपीआरओ तबादला कर सकते है। जबकि डीपीआरओ रामअग्रे सिंह का कहना है कि तबादला आदेश की नीति में दिए गए अधिकार के तहत ही डीएम,सीडीओ की संस्तुति के बाद वह 53 कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किए है। इधर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी आरोप लगा रहे है कि सपा नेताओं के दबाव में प्रशासनिक उच्चाधिकारियों ने बेमौसम तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वित्तीय सत्र की समाप्ति पर एक साथ इतने लोगों का तबादला करना न्यायसंगत नहीं है। तमाम ऐसे लोगों का भी तबादला कर दिया गया है जो अभी दो साल पहले की उस ब्लॉक में तैनाती पाए थे। कोर्ट के निर्णय का सभी को इंतजार तो है ही,इसके साथ तबादले पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रशासनिक सूत्र बताते है कि तबादले की संशोधित सूची डीपीआरओ और डीडीओ ने तैयार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed