फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry villagers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: सफाई कर्मी गैरहाजिर, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Mar 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated
लोग बोले-साहब गांव में नहीं आते सफाई कर्मी, मजदूर रखकर कराते हैं कार्य
विज्ञापन

फोटो सहित मेंहदावल विकास खंड के कौवाठोर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के कौवाठोर गांव के लोगों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया। कहा कि यहां तैनात सफाई कर्मी खुद कार्य करने की जगह मजदूर रखकर सफाई कार्य कराते हैं। छह माह से सफाई कर्मियों की सूरत तक गांव में नहीं दिखाई दी। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ब्लॉक के जिम्मेदार उदासीन बने हैं।

मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत कौवाठोर निवासी मुकेश प्रजापति के नेतृत्व में गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत में दो सफाई कर्मी तैनात हैं, लेकिन एक भी सफाई कर्मी गांव में दिखाई नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि दोनों सफाई कर्मी माह में दो से तीन बार खुद के स्थान पर मजदूर लगाकर सफाई कार्य कराते हैं। जिसमें एक यहां तैनात सफाई कर्मी गोरखपुर के रहने वाले हैं तो दूसरे भी उसी जनपद के निवासी हैं। खुद को पशुपालन का डॉक्टर बताते हैं। ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से गांव में गंदगी फैल रही है। जगह-जगह नालियां जाम हैं और कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। सफाई कर्मी की जगह पर दूसरे मजदूर कार्य कर रहे हैं। ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी जानने के बाद भी कोई कार्रवाई करने की जगह नदारद सफाई कर्मियों का प्रतिमाह वेतन भी भुगतान कर रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मौके का निरीक्षण कर दोषी सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामचंद्र, राजेंद्र, मनीष, गिरजा शंकर, सुजीत, मिश्रीलाल, विजेंद्र, रंगीलाल और राधेश्याम अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed