फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry secondary teachers have not worked

गुस्साए माध्यमिक शिक्षकों ने नहीं किया काम 

Thu, 08 Dec 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 08 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angry secondary teachers have not worked
लखनऊ में शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत से आक्रोशित बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने विरोध जताया। इसी क्रम में खलीलाबाद मंे कैंडल मार्च भी निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर ऑल टीचर एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की अगुवाई में विधानभवन घेरने जा रहे शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत से जिले के शिक्षक आक्रोशित हैं। विरोध स्वरूप बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, शिक्षा मित्र संघ, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने जगह-जगह शोक सभा की और घटना की निंदा की। माध्यमिक शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। 
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान लाठीचार्ज में मृत शिक्षक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा और मृतक के पुत्र को शिक्षक पद पर नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, जयराम वर्मा, ओम प्रकाश यादव, विजय नाथ यादव, रामनाथ यादव, शिवानंद मिश्र, सुयेब अहमद, रामसरन यादव, जवाहर लाल गुप्त, महेंद्र सिंह, एबारत अली, मुरलीधर शर्मा, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह से पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त के नेतृत्व में शोक सभा हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नौ दिसंबर को परिषदीय विद्यालय बंद रखेंगे और डीएम को ज्ञापन देंगे। जिसमें याहिया खान, जलालुद्दीन अंसारी, हेमलता  खरवार, शिव प्रसाद सिंह, रामजीत, चंद्रशेखर मिश्र, अख्तर आलम, अवधेश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में शोक सभा को शिक्षक को श्रद्घाजंलि दी। इसी तरह से शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत    राय की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। शोक जताने वालो में अमर राय, सरोज कुमार, विजय प्रताप सिंह, अनुज सिंह, अजय भारती, जसवंत यादव, दयाराम मौर्य, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने शोक सभा की। पदाधिकारियों ने मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, आश्रित को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान उषा वर्मा, मुकेश यादव, राकेश कुमार यादव, महेश राम, उमेश गौतम, माला त्रिपाठी, सोनिया, आनंद, सिम्मी साहू, सबाना खान समेत अन्य मौजूद रहे।माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने विद्यालयों में कार्य बहिष्कार किया और विद्यालय बंद कर दिया। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल से कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाठीचार्ज में मृत शिक्षक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व आश्रित को नौकरी दी जाए। 

प्रदेश सरकार नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली करे नही तो शिक्षक संघ आर-आर की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद में जिला मंत्री गिरिजानन्द यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान नसीम अहमद खॉ, युनूस अख्तर खान, मोहिबुल्लाह खॉ, विजय कुमार यादव, जयप्रकाश, अतिकुल्लाह, शोएब अहमद, अब्दुल हक खॉ, विवेकानन्द यादव, कमालुददीन, हबीबुल्लाह, सिराजुलहक, रीता द्विवेदी, काजी साकिब रहमान, रईश अहमद अन्य उपस्थित रहे। हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में संत मोहन त्रिपाठी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, रमेश पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश राय, रामकुबेर मौर्या सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। 


प्रहलाद राय बालिका इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज, ए एच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा, जगतगुरू शंकाचार्य इंटर कॉलेज, डीएबी इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज निधुरी, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारसनगर बेलहर, कुसुरू, मेहदूपार, रमवापुर सरकारी, करहनाभहॉद, टुंपार, हरिहरपुर, मुखलिसपुर, सिक्टहा, भोगीपुर, धनघटा, सिरसी, उमरिया में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed