फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry health workers surrounded the CMO due to lack of action.

Sant Kabir Nagar News: कार्रवाई न होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ का किया घेराव

Tue, 11 Nov 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Angry health workers surrounded the CMO due to lack of action.
कार्रवाई न होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ का घेराव करते-संवाद
संतकबीरनगर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास में तैनात फार्मासिस्ट के साथ चार दिन पूर्व मारपीट हुई थी। फार्मासिस्ट की तहरीर पर केस भी दर्ज हुआ था। लेकिन, आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सीएमओ का घेराव किया। सीएमओ के आश्वासन पर कर्मी माने और काम पर लौटे।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास में तैनात लैब टेक्निशियन रजत कुमार चौबे को सात नवंबर को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। रजत की तहरीर पर अनिल पासवान पर केस दर्ज हुआ था। लेकिन अभी तक अन्य कोई कार्रवाई न होने की वजह से लेब टेक्निशीयन का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

कांशीराम आवास में तैनात समस्त स्वास्थ्य कर्मी सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। केंद्र पर तैनात डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, सुस्मिता पांडेय, सरोजा देवी, रवि पांडेय, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र, रीता राय, शशि यादव और रागिनी यादव का कहना है कि अब तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह अस्पताल में आकर धमकी देता है। अस्पताल के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। सीएमओ डॉ. रामानुज कनोजिया ने कोतवाल पंकज पांडेय को स्थिति से अवगत कराया। कोतवाल ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट हुई थी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी उनके पास आए थे। कोतवाली पुलिस से बातचीत की गई। कोतवाली पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है। कर्मचारियों को समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया है। -डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed