फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry council members and residents blocked the Rudauli-Durgjot road after the bonfire was not lit.

Sant Kabir Nagar News: अलाव न जलने से नाराज सभासदों व नगरवासियों ने किया रुदौली-दुर्गजोत मार्ग जाम

Fri, 26 Dec 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry council members and residents blocked the Rudauli-Durgjot road after the bonfire was not lit.
सड़क जाम करते लोग।
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला में ठंड के मौसम में भी अलाव की व्यवस्था न होने से नाराज सभासदों व नगरवासियों ने शुक्रवार की देर शाम को रुदौली–दुर्गजोत मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे सभासद प्रतिनिधि प्रशांत राय उर्फ भोलू राय, अलोक राय, अरविंद राय उर्फ पप्पू राय, लक्षमण कनौजिया, अरुण कुमार राय, दिलीप कुमार, रामाकांत, गजेंद्र यादव, सतीश कुमार, दीनानाथ चौधरी, विजय कुमार, समीर, रवींद्र कुमार, छोटू राय, विनू राय आदि लोगो का आरोप है कि नगर पंचायत की उदासीनता के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को इस कड़ाके की ठंडी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की। इससे आक्रोशित होकर सभासदों के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर उतरकर नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ नारेबाजी की और मार्ग अवरुद्ध कर दिया। एक घंटे तक जाम के कारण कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद ने बताया कि कल से जगह-जगह लकड़ी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसी पर लोगों समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। नगरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अलाव नहीं जलवाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed