फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry card holders created ruckus due to not getting food grains

Sant Kabir Nagar News: अनाज न मिलने से नाराज कार्ड धारकों ने किया हंगामा

Tue, 28 Nov 2023 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Angry card holders created ruckus due to not getting food grains
उपभोक्ताओं ने चार माह से राशन न मिलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत गायघाट पूर्वी में खाद्यान्न न मिलने से नाराज कार्ड धारकों ने मंगलवार को कोटे की दुकान पर हंगामा करने के बाद प्रदर्शन किया। कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार चार माह से अनाज वितरित नहीं कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं से अंगूठा भी लगवा ले रहे हैं। जिसकी शिकायत सप्लाई इंस्पेक्टर से कई बार की गई, लेकिन वह जांच नहीं कर रहे हैं।


कार्ड धारक वीरेंद्र, पूर्णमासी, दयाराम, शीतल, राम सूरत, टिकोरी, रामदास, योगेंद्र, कलावती, ममता, लालपरी, लालमति आदि का आरोप है कि उनके गांव के कोटेदार चार माह से यह कहकर खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड जब सभी लोगों का बन जाएगा, तभी राशन वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न न मिलने से लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि कुछ कार्ड धारकों से कोटेदार प्रति महीने अंगूठा लगवा लेते हैं और उन्हें भी राशन वितरित नहीं करते हैं। ग्राम प्रधान तूफानी निषाद का कहना है कि अनाज न मिलने से लोग परेशान हैं। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर को दो बार शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन वह कार्रवाई करने की बात तो दूर जांच तक नहीं कर रहे हैं। खाद्यान्न के कारण गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर सौरभ गोस्वामी का कहना है कि गायघाट पूर्वी में कोटेदार के जरिए खाद्यान्न का वितरण न किए जाने की जानकारी नहीं है। किसी के जरिए कोई शिकायती पत्र उन्हें नहीं दिया गया है। शिकायती पत्र मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed