फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anger over irregularities in the construction of Chief Minister's Abhyudaya Bhawan

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री अभ्युदय भवन के निर्माण में धांधली से आक्रोश

Wed, 26 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Anger over irregularities in the construction of Chief Minister's Abhyudaya Bhawan
मुख्यमंत्री अभ्युदय भवन में खराब ईट केप्रयोग का आरोप-संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री अभ्युदय भवन निर्माण में अनियमितता की जा रही है। निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप ईट, रेत और सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के कंपोजिट विद्यालय परिसर में लगभग तीन माह से मुख्यमंत्री अभ्युदय भवन का निर्माण हो रहा है। भवन के निर्माण के लिए शासन स्तर से एक करोड़ 83 लाख का बजट आवंटित किया गया है। स्थानीय नागरिक व सभासद प्रतिनिधि महेश वर्मा, प्रकाश कनौजिया, मोहम्मद हुसैन, दिलीप, नीरज, राजकुमार, रमेश मद्धेशिया आदि ने आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री अभ्युदय भवन के निर्माण में अनियमितता की जा रही है। ईंट, सीमेंट और रेत का मानक के अनुसार इस्तेमाल नहीं हो रहा है। लोगों ने बताया कि मीठा अव्वल, दोयम और कई दीवारों में सोयम ईंट का प्रयोग किया गया है। अभी से जगह-जगह दीवार में ईटों का क्षरण शुरू हो गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से भवन निर्माण के जांच कराने की मांग की है। इस प्रकरण में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय भवन के निर्माण की जांच पूर्व में की गई थी। अगर ठेकेदार ने निर्माण कार्य में अनियमितता की है तो उच्चाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed