फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anganwadi workers warn of the movement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers warn of the movement
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ खलीलाबाद सदर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में हुई। बैठक में जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया ठीक नहीं है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में आठ सौ और सहायिकाओं के मानदेय में चार सौ की मामूली बढ़ोत्तरी की है, जो हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 18000 रुपये वेतन नहीं देती है तो फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ शासन स्तर पर हुई वार्ता में हुए समझौता को देखते हुए एक माह के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का जब भी आह्वान होगा, आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने हौसला मिशन के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में राजमति, प्रतिमा उपाध्याय, पूनम, कमलावती, ऊषा मौर्या, राधिका सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed