फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anganwadi workers staged a strike at the Collectorate

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

Fri, 16 Aug 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a strike at the Collectorate
- समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी ने कहा कि बाल विकास परियोजना हैंसर बाजार, बघौली, खलीलाबाद सदर, मेंहदावल, पौली, बेलहर में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का नवंबर 2021 से मार्च 2022 का बकाया मानदेय और कोविड 19 के प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। भुगतान अविलंब कराया जाए। इसके साथ ही जो मानदेय बकाया है, उसका भी भुगतान कराया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पांच व 10 वर्ष सेवा के बाद मानदेय की बढ़ोतरी की जाए। सुनिश्चित कराया जाए कि स्वयं सहायता समूह द्वारा कार्यालय गोदाम से खाद्यान्न उठान के दो दिन के अंदर पूरी मात्रा में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्राप्त कराया जाए तथा अनावश्यक रूप से आंगनबाड़ी के कार्याें में हस्तक्षेप न किया जाए। इस दौरान अयोध्या प्रसाद, शिव सागर पांडेय, नीरू मिश्रा, विमला राय, गरिमा सिंह, सरस्वती देवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed