{"_id":"68866650cc8378447e0a1afe","slug":"anganwadi-workers-are-angry-due-to-not-getting-honorarium-for-four-months-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136140-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार माह से मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार माह से मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आक्रोशित
Sun, 27 Jul 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
पौली शिवमंदिर पर आयोजित बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
रोसयाबाजार। शिव मन्दिर पौली में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रविवार को एक बैठक आयोजित कि गई। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के चार माह के बकाया मानदेय पर चर्चा कि गई। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्ष का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गरिमा सिंह ने कहा कि हम कार्यकत्रियों व सहायिकाओं बकाया मानदेय न मिलना चिंता का विषय है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जीवन यापन मुश्किल हो गया है। सरकार उनके चार माह का बकाया मानदेय, दो माह से पीएलआई जैसी समस्याओं पर विचार करे और प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से दिलाए।
उन्होंने नई कार्यकर्त्रियों के मोबाइल रिचार्ज और प्रोत्साहन राशि समय-समय पर न मिलने के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग द्वारा शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। हम सब मिलकर संघ के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। सभी ने अपनी बात जिला संयोजक अयोध्या प्रसाद चौधरी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह, संरक्षक राजाराम, जिला मंत्री गरिमा सिंह, मिथलेश, उर्मिला, मंजू, शान्ति, आशा, ज्योति, रुचि सिंह, सुधा, ममता, राधिका, सोनी, अंजू, सुमन, अनुराधा, मीरा, रेखा, प्रियंका, पूर्णिमा आदि मौजूद रहीं।