{"_id":"671bdac0b5a3b827e804ca4d","slug":"anarchists-tried-to-break-the-bridge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122802-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अराजक तत्वों ने की पुलिया तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अराजक तत्वों ने की पुलिया तोड़ने की कोशिश
Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित दशकों पुरानी एक पुलिया को अराजक तत्वों ने तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों के विरोध पर पुलिया तोड़ने वाले भाग गए। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष आमिर अंसारी ने करवाई की बात कही है। अमरडोभा, लेडुआ-महुआ, बखिरा के सैकड़ों घरों का पानी इसी पुलिया से होकर बखिरा झील में जाता है। इस पुलिया के टूट जाने से जलनिकासी की दिक्कत पैदा होगी।
बृहस्पतिवार की देर शाम को सात बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस पुलिया को तोड़ने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर कस्बे के दयाशंकर, विनोद, रमेश, नन्दलाल ने विरोध जताया। लोगों के विरोध पर पुलिया तोड़ने का काम रोककर अज्ञात व्यक्ति भाग गया। ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को इसकी जानकारी दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष आमिर अंसारी से कहा नगर पंचायत की संपत्ति को नुकसान करने वालों पर कार्रवाई करवाएंगे।